Words can create magic and I want to get lost in them for some part of each day.

April 11, 2012

दिल्ली - I

कभी कभी लगता है की ये शहर इंसानों का नहीं:
गाड़ियों का शहर है

सर्र-सर्र , साँय -साँय दौड़ती
या भड- भडाती , धुआं उडाती गाड़ियाँ
हदे- निगाह  तक उमड़ती उलझती धूल उड़ाती गाड़ियाँ

कहीं रंग-बिरंगी बत्तियों और सायरनों तले बौखलाती इतराती गाड़ियाँ
कहीं  AC  के रूमानी सुकून में झूमती-झमझमाती गाड़ियाँ .
कहीं  भीड़ और गर्म हवा में बल -बलाती गाड़ियाँ  

यहाँ गाड़ियाँ सिर्फ गाड़ियाँ नहीं : पहचान हैं 
इस शहर के  बे-चेहरा लोगों के वजूद का निशान  

क्यों कि यहाँ  कोई किसी को नहीं पूछता
इसलिए सब अपनी औकात को काँधे पे  ढो कर चलते हैं
सोचते  है कि वोह  गाड़ी पे हैं : पाते हैं कि गाड़ी उनपे हैं

गाड़ियाँ :
भागते रहने पे मजबूर नस्ल का 
धोखे से भरा इत्मीनान है .. 

December 25, 2011

Living Up and Counting Down !

Ah the Countdown has begun !
To the celebratory  Paroxysms of  Fun...

Christmas followed by New Year 
There will be Excess of Food ,Wine and Good Cheer 

A whirl of eating ,buying ,meeting 
Gifting , merry- X-masing and New Year Greeting :)

Scrambling to cross the line of 2011 
In glitzy malls and shiny Consumer Heavens.

Tinsel trinkets will glow and glitter 
And next day forlornly lie in litter.

Cakes,cookies , Chocolates will Dissolve 
Jeeringly your Pious Resolves .

A Drink or *few* will add to Confusion
Bury the last year : lets have another New Year, one more Resolution :))

December 16, 2011

पुरानी दिल्ली .

On one of my frequent trips to Delhi ,I was staying close to Turkmaan Gate and decided to take a Rickshaw into the timeless bylanes behind it.It was early morning -the crowds were less enough for us to walk up to  Jama Masjid, discover Ghaalib's Haveli and a few of the grand Havelis of yore .Find gallis like galli Mem Waali , galli बूढी दाई waali and so on.The remains of the midnight flower bazaar could be seen and the business was brisk in the produce market -fruits ,veggies and meat for the Gourmet Hot Spots was being bought. There is nothing as quintessentially Indian and as quintessentially multicultural and secular as Chandni Chowk. Kasam se !!
हाय !
इक सुबह 
वो इत्तेफाकन मुलाक़ात
पुरानी दिल्ली से 
गोया किसी बुज़ुर्गा की झुर्रियों में 
झलकती जवानी देखना !
गुत्थी भी है ,पहेली भी है 
हंस कर कई राज़ ज़ाहिर करने वाली सहेली भी है.
आज के मुंह में पाँव फंसा कर खड़े बीते हुए कल की तस्वीर
और गली-कूचों में रुके हुए ज़मानों की तहज़ीब .
रिक्शे,ठेले ,बुर्के , लाले ,हलवाई :
फूलों के  बाज़ार ,कबूतरबाज़ , कसाई
धूप में ऊँघे बूढ़े ,बिल्ली और लाल ढाडी वाले मिर्ज़ा भाई .
वो ऊँची सीढियां जामा मस्जिद की ,वो कबूतरों से अटी मीनारें
जहाँ से पुरकशिश नज्ज़ारा  दीखता है इस तारीखी शहर का :
कभी जमुना यहीं पास थी और लाल किला  आबाद था.
वो अंधेरी गलियों में छिपी बड़ी हवेलियाँ
जहाँ शायद ग़ालिब की रूह अभी भी बसती  होगी
और  इस दौड़ती -भागती दुनियां की नादानी पे हँसती होगी.
पुरानी है : पर माशाल्लाह !  क्या गज़ब की रवानी है !!

November 30, 2011

वो प्यारी जगह ...

सुबह के धुंधलके में या
रात खत्म होने के झुटपुटे में ,
नींद और ख्वाब के बीच
डोलते हुए जो जगह है
उसमे  रहती हैं -
कई उम्मीदें ,कई ख्याल
प्यारी यादें ,झिझक  से परे -
निश्चय , और उधेड़ - बुन  से दूर
साहस  और विश्वास 
उस प्यारी जगह
को संभाल कर रखना
शायद सच वहीँ है
जो  हम  तेज़ रौशनी में
और अँधेरे सायों में
न  देख , न  समझ पाते  हैं .

एक सुबह कोहरे में .

टपक रहा सब  बूँद -बूँद -
सोये पेड़ अब तक आँख मूँद
मुट्ठी  भींचे  सेवंती खड़ी है
कोहरे की चादर पड़ी है
एक गीला सा धुआं हैं ?
या किसी तडपे दिल की बद्दुआ है ?
एक ठंडी - ठंडी साँस है
कुछ खोने का अहसास है -
ठहरी हुई  सी दिल में बात है
सूरज अंधेरों के साथ है

झांके धूप तो सब मुस्कायें
राज खोलें , खिल -खिलाएं .

November 24, 2011

हिसाब - किताब .

हिसाब  खताओं  के  ही  रखे  जाते   हैं , यारों  की  किताब  में ;
वफ़ाओं  की  दीमक - ज़दा  किताब  के पन्ने  खोले  कौन , गिनाए  कौन ?

November 21, 2011

I love a Calm Sunset. .

Some evenings :
There is no Drama on the Horizon :
No vivid Streaks of Violet
Juxtaposed against a brilliant orange
No fluffy white clouds glistening with Gold
No rising,melting ,unfolding , descending ;
Just a gradual fading -
Of  pale blue to dull gray to inky black.
It may not please the cameras -
Or overwhelm .
But you know what ?
It still soothes the soul.

November 2, 2011

Tin Sheds.

Tinsheds
Catch Beams
And Glint
Pretending to be
Houses
But can

Protect Against
Neither Heat 

Nor Cold
Nor Storm
Only Lull
You into

A Foolish
Notion Of
Feeling Safe .

October 17, 2011

मौसम के मिजाज़ .

अक्टूबर  का महीना 
कितने सधे हुए हैं मौसम के मिजाज़  :
धूप की तल्खियाँ  कुछ कम 
हवाओं के रुख भी नर्म 
कुछ ठंडक का अहसास है भी , और नहीं भी 
कुछ  गर्माहट की याद है भी  ,और नहीं भी
कुछ अगले मौसम के वादे
कुछ बीती रुत की बातें 
अभी सब नपी-तुली सी 
हैं भी पर नहीं भी.

October 3, 2011

डर.

डर  -
मैं  इस  जुमले  से बहुत घबराती थी.
अंधेरों में मिलती थी-
तो सकुचाती थी .
पर आज जो दिन की खुली धूप में मिली -
तो सोचा,
जो नाखून और दांत मेरी बंद आँखों ने , डर पे सजाये थे ,
वो तो मेरी ही  देन  थे .
 मैं ही उसे पाल-पोस कर बड़ा कर रही थी.
फिर अपने बनाये खिलौने से डर रही थी .